राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर विद्यालय में पौधरोण करते सपाई। पौधरोपण

समाजवादी पार्टी के खागा नगर अध्यक्ष शिव सिंह यादव व युवा सपा नेता मोहसिन नफीस ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

Reporter :  Azra News
Update: 2024-07-01 16:49 GMT

सपा प्रमुख के जन्मदिन पर लगाए पीडीए पेड़

- धरती को हरा-भरा बनाए रखने के लिए पौधरोपण जरूरी

फोटो परिचय- राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर विद्यालय में पौधरोण करते सपाई।

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के खागा नगर अध्यक्ष शिव सिंह यादव व युवा सपा नेता मोहसिन नफीस ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पीडीए पेड़ कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें उन्होने विद्यालय में पौधरोपण करके सभी का आहवान किया कि धरा को हरा-भरा बनाए रखने के लिए पौधरोपण जरूरी है।

खागा नगर अध्यक्ष शिव सिंह यादव व युवा नेता मोहसिन नफीस के साथ सपाइयों ने खुसियारीपुर मोड स्थित सबदीन सिंह हाईस्कूल विद्यालय परिसर में पीडीए पेड़ अभियान चलाया। सपाईयों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। आहवान किया कि पौधरोपण के साथ-साथ इसका संरक्षण भी अवश्य किया जाए। जिससे यह पेड़ आगे चलकर हमें छांव व आक्सीजन दे सके। इस मौके पर संतोष गुरुजी, दिनेश यादव, जावेद ज्वाला राईन, विनोद पासवान, संदीप कुमार, मुकेश यादव आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News