व्यापार मंडल का त्रिवार्षिक चुनाव शुरू, दाखिल किए नामांकन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के त्रिवार्षिक प्रांतीय चुनाव कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ में किया गया। जिसमें फतेहपुर जनपद से पहुंचे व्यापार मंडल के...

Reporter :  Azra News
Update: 2024-06-30 16:00 GMT

व्यापार मंडल का त्रिवार्षिक चुनाव शुरू, दाखिल किए नामांकन

फोटो परिचय-  नामांकन दाखिल करते जिलाध्यक्ष।

खागा/फतेहपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के त्रिवार्षिक प्रांतीय चुनाव कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ में किया गया। जिसमें फतेहपुर जनपद से पहुंचे व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद शुक्ला ने जानकारी दी कि लखनऊ के मोतीनगर स्थित महाराजा अग्रसेन विद्यालय में आयोजित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेशीय त्रिवार्षिक चुनाव कार्यक्रम में उन्होने फतेहपुर जिलाध्यक्ष पद के लिए पुनः एक बार फिर से चुनाव अधिकारी जसवंत बत्रा के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। साथ ही जितेंद्र सिंह यादव उर्फ सोनू ने व्यापार मंडल फतेहपुर के लिए वरिष्ठ जिला महामंत्री पद पर नामांकन पत्र दाखिल किया। सुनील कुमार गुप्त समाजसेवी सभासद ने भी व्यापार मंडल में युवा जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद नाम वापसी के साथ ही नामांकन पत्रों की जांच होगी। तत्पश्चात चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई जाएगी। इस दौरान फतेहपुर से बुंदेलखंड जोन के प्रभारी डा ओम प्रकाश गुप्त, प्रमोद गुप्ता, दीपक साहू, अनुपम शुक्ल, अखिलेश तिवारी भी मौजूद रहे।

 

Tags:    

Similar News