अखिलेश यादव का सपाईयों ने मनाया जन्मदिन,, पौध लगाने का चलेगा अभियान

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीए जननायक अखिलेश यादव का जन्मदिन सोमवार पार्टी कार्यालय में सपाईयों ने धूमधाम से मनाया

By :  Azra News
Update: 2024-07-01 16:39 GMT

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सपाईयों ने मनाया जन्मदिन

- पार्टी कार्यालय के अगल में स्थित प्लाट पर लगाए पौधे

- एक सप्ताह तक प्रत्येक बूथ पर पौध लगाने का चलेगा अभियान

फोटो परिचय-  सपा प्रमुख के जन्मदिन पर केक काटते सपाई।

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीए जननायक अखिलेश यादव का जन्मदिन सोमवार को पार्टी कार्यालय में सपाईयों ने धूमधाम से मनाया। तत्पश्चात पार्टी कार्यालय के बगल में स्थित प्लाट पर पौधरोपण किया। बताया गया कि एक सप्ताह तक प्रत्येक बूथ पर पौध लगाने का अभियान चलेगा।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम सपाईयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर केक काटा तत्पश्चात एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर अखिलेश यादव के दीर्घायु की कामना की। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल मंे तमाम ऐतिहासिक कार्य किए। जिनका लाभ आज भी सभी वर्गों को मिल रहा है। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आहवान पर पीडीए अभियान चलाया गया। जिसका असर यह हुआ कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट करने का काम किया। उन्होने कहा कि कल (आज) से प्रत्येक बूथ पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। जिसमें सभी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जी-जान से जुटकर अभियान को सफल बनाएं। जिससे इस धरा को और हरा-भरा बनाया जा सके। संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया। इस मौके पर सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्या, चेयरमैन राजकुमार मौर्य, जगदीश सिंह चौहान, वीरेंद्र यादव, विपिन यादव, नफीस उद्दीन, संगीताराज पासी, रीता प्रजापति, अमित मौर्या, तनवीर हैदर, सऊद अहमद, ओवैस फारूकी, सुहैल खान हेमू, सुरिज पाल रावत, शमीम अहमद, आजम खान, जगनायक सचान, डीजी कुशवाहा, अरूण यादव, सनी लोधी, फैजान अहमद मून, विवेक यादव, उदय प्रताप सिंह, नवाब मलिक भी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News