आरवीएस इंटरनेशनल स्कूल में मनाया वन महोत्सव

फोटो परिचय- पौधरोपण करते विद्यालय के छात्र व शिक्षक।

फतेहपुर। सोमवार को शहर के बांदा मार्ग स्थित आरवीएस इंटरनेशनल स्कूल में वन महोत्सव मनाया गया। विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। जिसमे वृक्षों के महत्व के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। विद्यालय की सभी कक्षाओं के बच्चों ने इस चर्चा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

विशेष प्रार्थना सभा के दौरान हिंदी एवं अंग्रेजी भाषाओं में बच्चों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। वनों की उपयोगिता बताते हुए बच्चों ने उनके द्वारा वर्षा एवं तापमान नियंत्रण की प्रक्रिया को भी समझाया। बच्चों ने अनेक रंगों से सजाकर प्रेरणादायी बोधवाक्य भी लिखे। वन जागरूकता अभियान की शुरुआत करते हुए एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई। वृक्ष हमारी धरा के वो अनमोल आभूषण हैं जो न सिर्फ धरती को सुशोभित करते हैं बल्कि सम्पूर्ण प्राणी जगत को प्राणवायु आक्सीजन और भोजन भी प्रदान करते हैं। एक सप्ताह तक चलने वाले वन महोत्सव के प्रथम दिन इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होने बच्चों को वनों के घटते क्षेत्रफल से होने वाली हानियों के बारे मे बताया एवं इस सम्पूर्ण सप्ताह वृहद वृक्षारोपण किए जाने के बारे मे जानकारी दी। अपने प्रेषित वक्तव्य मे विद्यालय के चेयरमैन बिंदा सिंह ने बताया कि वृक्ष पृथ्वी के अनमोल धरोहर हैं और अगली पीढ़ी के लिए अधिक से अधिक वृक्षों की विरासत छोडनी चाहिए। विद्यालय की एकेडमिक डायरेक्टर वीशा मोहिन्द्रा ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए सम्पूर्ण आयोजन के लिए बधाई दी एवं सफल वन महोत्सव सप्ताह की कामना की।

Azra News

Azra News

Next Story