शहर में बह रही भगवान गजानन की भक्ति

पांडालों में गूंजे गणपति बप्पा मोरया….
– शहर में बह रही भगवान गजानन की भक्ति
– गणेश महोत्सव के दूसरे दिन भी भगवान की पूजा
फोटो परिचय-  पंडाल में आरती करते श्रद्धालु।


मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। गणेश चतुर्थी पर शहर भगवान गजानन की भक्ति में डूबा रहा। अलग-अलग मंदिरों में विधि-विधान के साथ गणपति की मूर्ति स्थापित की गई। इस दौरान कहीं ढोल-नगाड़े बजे तो कहीं सादगी भरे माहौल में गणपति विराजे। दूसरे दिन रविवार को भी पांडालों में विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। सुबह-शाम गणेश भगवान की आरती कार्यक्रम में तमाम भक्त जुट कर शामिल हुए। उसके गणपति बप्पा मोरया… के जयकारे लगाए गए।


श्री गणेश पूजा महोत्सव समिति द्वारा पक्का तालाब आरएस स्कूल के पास भव्य गणेश महराज की स्थापना की गई। आयोजकों ने बताया कि सुबह शाम गणपति महराज की भव्य आरती का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सतीश साहू, आनन्द तिवारी, सुभाष गुप्ता, सचिन साहू, बच्चा लाल, नितिन सविता, जितेन्द्र मौर्या, शुभम गुप्ता समेत अन्य भक्त व्यवस्था में लगे रहे। यहां के अलावा हजारी लाल फाटक चौक, कलक्टरगंज, राधानगर समेत अन्य स्थानों में गणपति पंडालों में गणेश महोत्सव उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इधर, पुलिस प्रशासन ने इन पंडालों की सुरक्षा के लिए एलआईयू व चौकी सिपाहियों की तैनाती की है। आयोजकों ने बताया कि गणेश चतुर्थी के दिन से शुरू हुए महोत्सव का समापन दस दिन बाद होगा।


इनसेट-
पालिका ने सफाई कराई
नगर पालिका ईओ के निर्देशन में रविवार को गणेश पूजन स्थलों पर विशेष सफाई अभियान शुरू हुआ। सुबह सफाई कर्मियों की टोली अलग-अलग वार्ड व प्रमुख स्थलों पर सफाई करते दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *