विधवा दलित महिला से दबंगों ने की मारपीट,न्याय के लिए दफ्तरों में भटक रहीं पीड़ित

   विधवा दलित महिला से दबंगों ने की मारपीट
न्याय के लिए दफ्तरों में भटक रहीं पीड़ित
अजय सिंह अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर। खखरेडू थाना क्षेत्र के दरियामऊ गांव के अंबेडकर नगर निवासिनी ननकी देवी पत्नी स्वर्गीय श्री केशन रैदास ने पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसकी देवरानी सुनीता देवी का प्रधानमंत्री शहरी आवास सरकार द्वारा आशियाना बनाने के लिए दिया गया है। जिसमें अपना कच्चा मिट्टी का मकान बना हुआ है। झोपड़पट्टी घर गिराकर उसी पुश्तैनी जमीन में पीएम आवास का निर्माण कर रही है। आवास निर्माणाधीन है वर्तमान में कमरे दीवाल शौचालय बन गए हैं। छत की शटरिंग लगी हुई है। एक तथाकथित छुटक भैया राजनीतिक नेता के इशारे षड्यंत्र के तहत पड़ोस के रहने वाले रमेश कुमार महेश कुमार जिनसे घर के बगल में मेरी ही आबादी भूमि में न्यायालय में वाद विचाराधीन है। पीड़िता ने बताया कि रंजिशवश उक्त लोग घर बनवाने में व्यवधान उत्पन्न कर रहे थे। डायल 112 पर कॉल करके प्रशासन को गुमराह कर रहे थे। जिसकी शिकायत हम लोगों ने तहसील दिवस में जाकर एसडीएम महोदय को अवगत कराया। शिकायत पर मौके पर जांच पड़ताल पर गए राजस्व लेखपाल ने तुरंत घर बनवाने को निर्देशित किया। घर का काम जारी करते ही कुछ देर बाद षड्यंत्र रंजिश बस दरवाजे आकर पांच लोगों की टोली बनाकर दबंग आरोपित गाली गलौज करने लगे विरोध जताने पर आरोपित महेश कुमार रमेश कुमार व सुनील मौर्या मनीष मौर्य काम बंद करने को कहने लगे। अधिकारियों को फोन लगाते जब तक फोन छीन कर जाति सूचक भद्दी भद्दी गलियों के साथ गाली गलौज मारपीट करने के साथ-साथ शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िताओं ने आरोप लगाते हुए बताया कि थाना स्थानीय पर छुटक भैया तथाकथित नेता के संरक्षण से थाना स्थानीय पर पीड़िताओं का प्रार्थना पत्र तक नहीं लिया गया। न ही पीड़िताओं की सूचना प्राथमिक की दर्ज की गई। दलित विधवा पीडित महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी खागा से भी शिकायत कर न्याय की गुहार लगा मुकदमा दर्ज करते हुए दबंगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
———————————————————————————–
वृद्ध सहित युवती ने लगाई फांसी
अजय सिंह अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रो के अन्र्तगत वृद्ध समेत युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के खेमकरनपुर गांव निवासी बैजनाथ का पुत्र मन्नी लाल सोमवार की देर शाम घर से निकल गया लेकिन वापस नहीं लौटा। आज सुबह उसका शव गांव के बाहर नीम के पेड से ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने विच्छेदन गृह भेजा है। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के परिजनों के अनुसार वृद्ध मानसिक तनाव में रहता था। इसी प्रकार गाजीपुर थाना क्षेत्र के बडा गांव मछरिया गांव निवासी सुरेश साहू की 24 वर्षीय पत्नी कोमल देवी ने संदिग्ध अवस्था में सोमवार की शाम घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
———————————————————————————–
वाहन की टक्कर से महिला की मौत
अजय सिंह अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव के समीप खेत से पति के साथ साइकिल से आ रही 30 वर्षीय महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सिधांव गांव निवासी सुनील कुमार अपनी पत्नी रेनू के साथ के खेत में काम करने के बाद पति पत्नी साइकिल से घर वापस आ रहे थे। तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे रेनू गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि पति को मामूली चोटे आई गंभीर रूप से घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जिन्दगी और मौत के बीच संघर्ष करते-करते उसने दम तोड दिया। सूचना पाकर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया। घटना के बाद मृतका के परिजनो में कोहराम मच गया।
————————————————————————————
 युवक ने किया जान देने का प्रयास
अजय सिंह अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सुहाईबाग में मंगलवार की दोपहर पत्नी से लडने के बाद 35 वर्षीय युवक ने डाई पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार सुहाईबाग निवासी विजय लाल का पुत्र सोने लाल जो शराब पीने का है आज दोपहर नशे में पत्नी उर्मिला से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी। जिस पर उसने पत्नी की पिटाई कर दी और गुस्से में आकर डाई पी लिया कुछ देर बाद जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *