उत्तम उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों की करेगा हरसंभव मदद: कृष्ण कुमार

  व्यापारी रक्षक दल का गठन, आकाश बने दल प्रमुख
उत्तम उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों की करेगा हरसंभव मदद: कृष्ण कुमार
फोटो परिचय- व्यापारी रक्षक दल के प्रमुख आकाश का स्वागत करते व्यापारी।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। शहर के लोधीगंज में उत्तम उद्योग व्यापार मंडल जिला इकाई द्वारा व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के प्रयास के लिए व्यापारी रक्षक दल का गठन पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार किया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार साहू ने एडवोकेट आकाश सिंह भदौरिया को व्यापारी रक्षक दल का प्रमुख घोषित किया।
प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने कहा कि व्यापारी हित सर्वाेपरि है। संगठन व्यापारियों की हर संभव मदद करेगा। जिलाध्यक्ष मनोज साहू ने कहा कि व्यापारी रक्षक दल व्यापारियों की सेवा सदैव तत्पर रहेगा। व्यापारी रक्षक दल प्रमुख एडवोकेट आकाश भदौरिया ने कहा कि व्यापारी रक्षक दल का विस्तार जल्द ही किया जाएगा और व्यापारियों को किसी भी आकस्मिक परेशानी में मदद पहुंचाने के लिए रक्षक दल का संपर्क सूत्र सार्वजनिक किया जाएगा। उपस्थित मीडिया बंधुओं को पदाधिकारियों ने होली मिलन की ढेरों शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अनिल महाजन, सलामत अली, इसराइल, श्रवण दीक्षित, प्रेमदत्त उमराव, संदीप श्रीवास्तव, अजीत विद्यार्थी, जयकिशन, शिवम त्रिवेदी, राजकुमार गुप्ता, प्रशांत सिंह चैहान, अनिल साहू, कैफ अहमद, गंगा सागर, उस्मान खान, आशीष सिंह, विश्वास राज, राज गुप्ता, कैश खान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *