आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है भाजपा: मुखलाल

   आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है भाजपा: मुखलाल
– पार्टी के स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया
– रामनवमी पर्व पर कार्यालय में कन्याओं को करवाया भोज
फोटो परिचय-  पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल।
अजय सिंह अज़रा न्यूज़– फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस के 45 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। 1951 में गठित जनसंघ से अलग होकर 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। भाजपा आज भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी है। यह सांसद और विधानसभा में प्रतिनिधित्व के मामले में और प्राथमिक सदस्यता के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय दुल्हन की तरह सजाया गया है। रामनवमी होने के नाते यहां पर सैकड़ो कन्याओं को कन्या भोज भी कराया गया।
श्री पाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि भाजपा दो सीटों से कारवां शुरू किया था लेकिन 45 वर्ष में भाजपा न केवल तीसरी बार केंद्र की सरकार में है अपितु 19 राज्यों में भाजपा सहयोगियों या बिना सहयोगों के साथ सरकार में है। आज उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा का अपना कार्यालय है। जहां पर तमाम कार्यकर्ता अपने कार्यालय में आकर भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार के लिए विचार विमर्श करते हैं और गांव गांव जाकर भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है। इसके साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चैधरी लगातार भाजपा संगठन को मजबूत कर रहे हैं। फतेहपुर की कानपुर बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा सदस्यता हुई है तो वहीं 3576 सक्रिय सदस्य बनाए गए हैं। भाजपा सरकार में युवाओं को रोजगार मिला है, कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है और लगातार आम जनमानस के हित के लिए कार्य किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में अच्छी व्यवस्था कराकर 67 करोड लोगों को स्नान करवाया है जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ है। अयोध्या में जहां रामलला तिरपाल में रहते थे उनके लिए अब भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। जहां पर हर रोज लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान राम के दर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि आज भव्य सहयोग बना है कि आज रामनवमी भी है और भाजपा का स्थापना दिवस भी है। बनारस में भगवान शंकर के विश्वनाथ मंदिर का भी कायाकल्प हुआ है। उन्होने कहा कि फतेहपुर के लोधीगंज हाईवे में आने जाने वालों वाहनों में सही कट न होने के चक्कर में लोगों को दिक्कतें होती है।ं इस बात को भी संबंधित अधिकारियों के माध्यम से हाईकमान तक पहुंचाई है। शीघ्र उस पर भी कार्य होगा। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल, नीरज सिंह, उदय लोधी, जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम, विजय लक्ष्मी साहू, अर्चना त्रिपाठी, मनोज मिश्रा, स्वरूप राज सिंह जूली, अमित शिवहरे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *