मोदी के आने के बाद राम मंदिर की कल्पना हुई साकार: विक्रम

  भाजपा के लिए हर चुनाव एक युद्ध की तरह: चन्द्र प्रकाश
मोदी के आने के बाद राम मंदिर की कल्पना हुई साकार: विक्रम
– पूर्व विधायक के आवास पर हुआ सदर विधानसभा के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन
फोटो परिचय- सम्मेलन में मंचासीन अतिथि।
अजय सिंह अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। शहर के जेल रोड लोक विहार कालोनी स्थित पूर्व विधायक विक्रम सिंह के आवास पर भाजपा के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश राय के अलावा मुख्य वक्ता पूर्व विधायक विक्रम सिंह रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ पं0 दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। कार्यक्रम संयोजक अभिषेक शुक्ला ने मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया। पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ग्यारह वर्षों में विकसित भारत की यात्रा की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होने कहा कि मोदी जी के आने के बाद ही राम ंदिर की परिकल्पना साकार हो सकी। मुख्य अतिथि चन्द्र प्रकाश खरे ने भाजपा के चुनाव व संगठनात्मक विस्तार पर चर्चा करते हुए सभी सक्रिय सदस्यों को बताया कि भाजपा के लिए हर चुनाव एक युद्ध की तरह है। भारतीय लोकतंत्र की भीड़ में सारे दल विचरण कर रहे हैं, लेकिन भाजपा अकेली राष्ट्रीय पार्टी है जिसे विचारधारा और पालिटिक्स के आधार पर अलग से पहचाना जाता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, विधानसभा प्रभारी सुशील तिवारी बच्चा, देवाशीष पटेल,  ओम मिश्रा, धनंजय द्विवेदी, गायत्री सिंह, सुधा मौर्या, सुनिधि तिवारी, गायत्री सिंह, देवनाथ धाकड़े, संजय श्रीवास्तव, रितेश गुप्ता शोल्डी, रितिक पाल, विनय तिवारी सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *