क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान को लेकर दिए दिशा-निर्देश

 प्रकोष्ठ भाजपा की मजबूत जड़ें: प्रकाश पाल
– क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान को लेकर दिए दिशा-निर्देश
– प्रकोष्ठ के संयोजक व सहसंयोजकों को सदस्यता अभियान में सौंपी जिम्मेदारी
फोटो परिचय-  बैठक को संबोधित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल।
फतेहपुर। शहर के जेल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आज प्रकोष्ठ व सदर विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केन्द्र सहयोगी बैठक आयोजित हुई, जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। श्री पाल ने संबोधित करते हुए कहा कि दो सितंबर सोमवार को सांय पांच बजे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा 8800002024 नंबर को डायल करा कर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जायेगा। इसी के साथ ही पार्टी के सभी बूथों पर एक साथ कार्यकर्ता भी स्वयं सदस्यता प्राप्त करते हुए आस-पास के लोगों को भी सदस्यता अभियान से जोड़ते हुए, जिले को सबसे आगे रखने में अपना योगदान दें।

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सभी 22 वां प्रकोष्ठ के संयोजक व सहसंयोजकों को भी सदस्यता अभियान में अपनी अपनी मजबूत सकारात्मक भूमिका निभानी है, पार्टी का मानना है कि प्रत्येक जिले में जिला, मंडलों, मोर्चा टीम के साथ ही सभी प्रकोष्ठों के सहयोग से सदस्यता अभियान को सफल बनाया जाना है। जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल द्वारा जो भी पार्टी सदस्यता अभियान को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। हम विश्वास दिलाते हैं कि उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा मनोयोग से पूर्ण सफल प्रयास करेंगे इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला व प्रमोद द्विवेदी, अभियान सहप्रभारी जिला महामंत्री उदय लोधी, पुष्पराज पटेल, नीरज सिंह, उपाध्याय अपर्णा सिंह गौतम व अर्चना त्रिपाठी, जिला मंत्री कुलदीप भदौरिया, शिव प्रसाद त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, मीडिया सम्पर्क प्रमुख विवेक श्रीवास्तव, विक्रम सिंह, पवन मिश्रा, विजय प्रताप सिंह, अमित शिवहरे, विक्रम सिंह, विवेक श्रीवास्तव, रमीज भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *