नोएडा : भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने वाली पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने मंगलवार को एक बेटी को जन्म दिया। सीमा दो साल पहले अपने चार बच्चों के साथ भारत आई थी और धर्म परिवर्तन कर गौतमबुद्ध नगर जिले में सचिन मीणा के साथ रह रही हैं। सीमा का दावा है कि सचिन से शादी के बाद उसने हिंदू धर्म अपना लिया है। सीमा ने जुलाई में उस समय सुर्खियां बटोरीं जब उसे ग्रेटर नोएडा में 27 वर्षीय सचिन के साथ रहते पकड़ा गया। दोनों 2019 में एक ऑनलाइन गेम खेलते समय संपर्क में आए थे। सीमा के अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से चार बच्चे हैं।
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने बेटी को दिया जन्म
