बिजली, नहर व पुलिस उत्पीड़न के विरुद्ध तीन सितंबर को रेलवे ट्रैक पर होगी पंचायत

भाकियू प्रदेश सचिव बनने पर रामदत्त मिश्रा का हुआ स्वागत
– बिजली, नहर व पुलिस उत्पीड़न के विरुद्ध तीन सितंबर को रेलवे ट्रैक पर होगी पंचायत
– टिकैत विरोधियों को ठीक करने का करेंगे काम: राजेंद्र
फोटो परिचय-  भाकियू प्रदेश सचिव रामदत्त मिश्रा का स्वागत करते साथी।
मो. ज़र्रेयाब खान – फतेहपुर। किसान नेता रामदत्त मिश्रा का भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का प्रदेश सचिव बनने पर संगठन के सदस्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। नवनियुक्त प्रदेश सचिव ने किसानों के हितों के लिए हर तरह से साथ देने आह्वान किया।
शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के प्रदेश सचिव बनने के बाद प्रथम जनपद आगमन व मासिक बैठक के दौरान नवनियुक्त प्रदेश सचिव रामदत्त मिश्रा का जिलाध्यक्ष उत्तम पटेल के नेतृत्व में किसानों व संगठन के सदस्यों द्वारा नहर कालोनी प्रांगण में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाकियू मध्यांचल ज़ोन के अध्यक्ष सालिगराम यादव व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रहे। मुख्य अतिथियों द्वारा किसानों के हितों के लिए कार्य करने वाले संघर्षशील पदधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। किसानों को सम्बोधित करते हुए हुए नवनियुक्त प्रदेश सचिव रामदत्त मिश्रा ने कहा कि किसानों की खाद बीज, बिजली की समस्याएं बनी रहती है। पुलिस उत्पीड़न की शिकायते मिलती रहती हैं। किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए व किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने व संघर्ष करने का कार्य करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने कहा कि जनपद के वरिष्ठ किसान नेता रामदत्त मिश्रा के आने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। जनपद में किसानों की विद्युत व्यवस्थाओं का तीन माह से हाल अत्यंत खराब है। विद्युत मीटर लगाने के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा हैं।

नहरों में पानी न आने से किसानों को सिंचाई की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की समस्याओ को लेकर तीन सितंबर को मलवां रेलवे ट्रैक पर किसानों की बड़ी पंचायत का आयोजन कर किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराये जाने व किसानों की विरोधी सरकारी मशीनरी एवं टिकैत विरोधियों को ठीक करने का कार्य करेंगे। इस मौके पर मधुसूदन तिवारी, कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी आयाह शाह हेमलता पटेल, जिला महासचिव नवल सिंह, विनोद सिंह पप्पू, नागेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह, गुड्डू लोधी, बच्ची लाल फौजी, उमेश पटेल, राम सहाय, पटेल, मुन्ना शेख, कप्तान सिंह यादव, जितेंद्र त्रिपाठी, सुखी राम आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *