तरनतारन- पंजाब के तरनतारन में आतंकियों और पुलिस के बीच फायरिंग होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार जवाबी कार्रवाई में हमलावर आतंकी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
पुलिस ने आरोपियों से दो हैंड-ग्रेनेड और पिस्टल भी बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार, ये गैंग भी विदेश में बैठे आतंकी लखबीर सिंह लंडा के इशारों पर चल रहा था। पकड़े गए आतंकियों की जानकारी रोबिनजीत सिंह और हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के तौर पर हुई है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि जब पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर हमला कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए।
घायल हमलावरों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने इनके कब्जे से 2 ग्रेनेड, 1 पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में साफ हुआ कि आरोपी गुरदेव सिंह उर्फ जस्सल झब्बाल (अमेरिका), लखबीर सिंह उर्फ लांडा, सतनाम सिंह उर्फ सत्ता नौशेरा (कनाडा) के इशारों पर काम कर रहे थे। ये आरोपी पंजाब में दो बड़ी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे। इसके लिए ही आरोपियों को पिस्टल व हैंड-ग्रेनेड उपलब्ध करवाए गए हैं। तरनतारन पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और अब आगे की पड़ताल जारी है।
पंजाब में पुलिस और आतंकियों के बीच फायरिंग, हैंड ग्रेनेड और पिस्टल बरामद
![पंजाब में पुलिस और आतंकियों के बीच फायरिंग, हैंड ग्रेनेड और पिस्टल बरामद पंजाब में पुलिस और आतंकियों के बीच फायरिंग, हैंड ग्रेनेड और पिस्टल बरामद](https://www.azranews.in/wp-content/uploads/2025/01/3-35.jpg)