उद्योग व्यापार मंडल पंजी0 की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा

  तेजी से सदस्यता अभियान चलाने पर दिया जोर
उद्योग व्यापार मंडल पंजी0 की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा
फोटो परिचय- बैठक करते व्यापार मंडल पंजी0 के पदाधिकारी।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। उद्योग व्यापार मण्डल पंजी0 की बैठक में तेजी के साथ सदस्यता अभियान चलाए जाने पर जोर दिया गया। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा भी की गई।
बैठक का आयोजन शहर के हरिहरगंज स्थित एक होटल में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे ने शिरकत की। उन्होने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में संगठन का सदस्यता अभियान और तीव्र गति से चलाया जाए। जिससे ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जा सके। इसके अलावा व्यापारियों को प्रमाण पत्र व आईकार्ड जल्द से जल्द वितरित किए जाएं। उन्होने कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर उच्चाधिकारियों से वार्ता भी की जाएगी। बैठक के अंत में प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन उपस्थित व्यापारियों ने केक काटकर मनाया और उनके दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की। इस मौके पर इमरान खान, प्रकाश सिंह, राज कुमार मिश्रा, राजकमल मौर्या, फरहत अली सिद्दीकी, मोहम्मद निज़ाम, धीरेन्द्र सिंह, शिवाकांत गुप्ता, मोहम्मद यासीन, देवेंद्र मौर्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *