चंडीगढ़,। PM Modi 14 अप्रैल को हरियाणा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी हिसार और यमुनानगर जाएंगे। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री पहले हिसार पहुंचेंगे और उसके बाद दोपहर 2 बजे यमुनानगर में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
जापान के शीर्ष उद्योगपतियों के मिले PM Modi, निवेश और सहयोग पर हुई चर्चा
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हिसार और यमुनानगर दोनों स्थानों पर प्रधानमंत्री की मौजूदगी में बड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिसमें प्रधानमंत्री जनता को संबोधित करेंगे और राज्य की विकास योजनाओं पर बात करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि PM Modi के इस दौरे को लेकर राज्य सरकार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। श्याम सिंह राणा ने इस दौरान फसलों की खरीद को लेकर भी अहम जानकारी साझा की।
PM Modi यह दौरा राज्य में कृषि, विकास और कल्याण योजनाओं को बढ़ावा देने की दिशा में
उन्होंने कहा कि आज से शुरू हुई फसलों की खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि हरियाणा के सभी मंडियों में फसलों की खरीदारी सुचारू रूप से की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का यह दौरा राज्य में कृषि, विकास और कल्याण योजनाओं को बढ़ावा देने की दिशा में अहम साबित होगा।