चैधरी चरण सिंह का सपना पूरा कर रही मोदी-योगी सरकार-रामाशीष

  रालोद प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत
चैधरी चरण सिंह का सपना पूरा कर रही मोदी-योगी सरकार-रामाशीष
फोटो परिचय- प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता।
फतेहपुर। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय का पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष श्यामलाल पासवान की अहुवाई में कार्यकर्ताओ ने फूल-मालाओ से लादकर जमकर स्वागत किया।
स्वागत के पश्चात पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल संगठन को जिला ब्लांक से लेकर बूथ तक जाने के लिए संगठनात्मक समीक्षा का कार्य कर रहा है उसी क्रम में दौरा कर कार्यकर्ताओ से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की मजबूती एनडीए की मजबूती है। आगामी पंचायत एवं स्थानीय निकायों के चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपने पुराने जनाधार को जोड़ने के लिए राष्ट्रीय लोकदल का संगठन कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी जयंत सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार सौपा है तथा शिक्षा राज्य मंत्री का दायित्व दिया जिसके माध्यम से प्रदेश और प्रदेश में चैधरी जयंत सिंह केंद्र सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतरने में लगे हैं। राष्ट्रीय लोकदल का मानना है कि गांव और किस को समृद्ध करने के लिए गांव आधारित योजनाओं की श्रृंखला खड़ी करने के लिए कार्य किया जाए यही भारत रत्न चैधरी चरण सिंह का सपना था। कुटीर उद्योग धंधों को ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित करने और नौजवानों को हुनरमंद बनाने की उनकी हमेशा से कोशिश रही है। केंद्र सरकार उनके सपनों के अनुसार ग्रामीण विकास और नौजवानों को टेक्निकल रूप से सक्षम बनाने में लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की सरकार प्रतिबद्ध है राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश के सभी जिलों की समीक्षा बैठक कर रहा है। इन बैठकों में संगठन के विस्तार के लिए ठोस योजनाएं और कार्यक्रम तय किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा राहुल द्विवेदी ने किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव चैधरी भूपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा राहुल शुक्ला, विधानसभा अध्यक्ष सदर राजन लोधी, बिंदकी जीत पटेल, जहानाबाद ललित उत्तम, आयाहशाह राजू तिवारी, खागा रामू सिंह, हुसैनगंज कृष्ण लाल मौर्य एवं नंदन तिवारी, अंशु द्विवेदी, छोटू सोनी, पंकज गौतम, सहित कई दर्जन पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *