Lucknow में महिला का हत्यारा पुलिस की गोली से ढेर, अररिया में लूटकांड का मास्टरमाइंड मारा गया

उत्तर प्रदेश और बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार (21 मार्च) की रात Lucknow में दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले ऑटो ड्राइवर का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। अररिया में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में तनिष्क शोरूम लूटकांड का मुख्य आरोपी चुनमुन झा पुलिस की गोली लगने ही ढेर हो गया। जानिए पुलिस ने कैसे बदमाशों का किया अंत…।

निवर्तमान शिक्षक विधायक ने मूल्यांकन केंद्रो का किया दौरा

अररिया में मुठभेड़, चुनमुन ढेर
बिहार के अररिया में पुलिस और अपराधियों के बीच शुक्रवार (21 मार्च) की रात बड़ी मुठभेड़ हुई। नरपतगंज थाना क्षेत्र के थलहा नहर के पास पटना STF और पुलिस ने घेराबंदी कर तनिष्क शोरूम लूटकांड के मुख्य आरोपी चुनमुन झा को ढेर कर दिया। मुठभेड़ में 2 STF के जवान घायल हुए हैं। बता दें कि चुनमुन झा पूर्णिया के एक तनिष्क शोरूम में हुई बड़ी लूट का मास्टरमाइंड था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।

Lucknow पुलिस की जवाबी फायरिंग में अजय गोली लगने से ढेर हो गया

पुलिस ने मारी तीन गोली
पुलिस को सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी चुनमुन झा अपने गिरोह के साथ नरपतगंज इलाके में छिपा है। STF और पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। पुलिस टीम थलहा नहर के पास पहुंची। पुलिस को देखकर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में चुनमुन झा को दो सीने और एक पैर में गोली लगी। गोली लगते ही चुनमुन जमीन पर गिर। मौके पर ही दम तोड़ दिया।

रेप-हत्या के आरोपी का एनकाउंटर
यूपी की राजधानी Lucknow में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रेप के बाद हत्या करने वाले ऑटो ड्राइवर अजय कुमार द्विवेदी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। शुक्रवार (21 मार्च) की रात पुलिस ने मलिहाबाद के देवा रेस्टोरेंट के पास घेराबंदी की। अजय ने पुलिस ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की।

Lucknow पुलिस की जवाबी फायरिंग में अजय गोली लगने से ढेर हो गया। दुबग्गा के बसंत कुंज योजना कॉलोनी का रहने वाला था। उसके पास से मृतक महिला का मोबाइल, एक पिस्टल, सिगरेट, लाइटर और कुछ रुपए बरामद हुए हैं। Lucknow पुलिस ने अजय पर एक लाख रुपए का इनाम रखा था।

जानिए DCP ने क्या कहा…
DCP विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि मलिहाबाद में एक महिला का शव मिला था। घटना का आरोपी दिनेश है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। दूसरा आरोपी उसका भाई है। वो फरार था। मलिहाबाद पुलिस तलाशी अभियान चला रही थी। इसी बीच हमें उसके रात में भागने की सूचना मिली। सूचना पर घेराबंदी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *