मूर्ति स्थल पर माल्यार्पण कर उतारी आरती

  झंडा गीत रचयिता का मनाया 129 वां जन्मदिन
– मूर्ति स्थल पर माल्यार्पण कर उतारी आरती
फोटो परिचय- प्रतिमा पर माल्यार्पण करते पदाधिकारी।
मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। झंडा गीत के रचयिता पदम् श्री श्याम लाल गुप्त पार्षद जी का 129 वां जन्म दिवस भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के बैनर तले मनाया गया। मूर्ति स्थल को सजाया-संवारा गया। पदाधिकारियों ने मूर्ति स्थल पर माल्यार्पण कर आरती उतारकर झंडा गीत का गायन किया तत्पश्चात उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।
जिला कारागार में भी महासमिति के पदाधिकारियों ने जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी व जेलर अनिल कुमार के सानिध्य में पार्षद जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर झंडा गीत का गायन किया। कैदियों के बीच मिष्ठान व फल वितरण भी किया। महासमिति के जिलाध्यक्ष नारायण बाबू गुप्ता ने कहा कि पार्षद जी का जीवन बड़ा ही सरल रहा। उनके अंदर देश भक्ति की भावना बचपन से ही थी। उनका जन्म साधारण परिवार मंे हुआ था लेकिन अपनी प्रतिभा के चलते उन्होने अपना नाम सवर्णिम अक्षरों में अंकित करवाया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के जिलाध्यक्ष अरूण जायसवाल, संरक्षक गिरधारी लाल गुप्त ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्त, सुनील गुप्त, संजय गुप्त, राम प्रकाश गुप्त, शैलेंद्र शरन सिम्पल, आनन्द गुप्त, सौनक गुप्त, सुनीता गुप्त, अजय गुप्त, राधेश्याम हयारण, संजीव गुप्त, अमित गुप्त, सौनक गुप्त भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *