एक से पच्चीस सितंबर तक चलेगा सदस्यता अभियान का प्रथम चरण

   सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करना हम सबकी जिम्मेदारी: प्रमोद
– एक से पच्चीस सितंबर तक चलेगा सदस्यता अभियान का प्रथम चरण
फोटो परिचय- नगर मंडल उत्तर के सदस्यता अभियान की कार्यशाला में भाग लेते भाजपाई।
मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल उत्तर में सदस्यता अभियान की कार्यशाला का आयोजन पूर्व विधायक विक्रम सिंह के आवास जेल रोड बगिया में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने हिस्सा लिया। कार्यशाला की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष धनंजय द्विवेदी ने किया।


कार्यशाला की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रमोद द्विवेदी एवं नगर अध्यक्ष धनंजय द्विवेदी समेत मंचस्थ पदाधिकारियों ने दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ की। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि एक सितंबर से सदस्यता अभियान की शुरुआत हो जाएगी। देश में सात करोड़ सदस्य बनाए गए थे। इस बार 10 करोड़ सदस्य बनाने का पार्टी ने लक्ष्य रखा है। इसमें प्रत्येक बूथ पर काम से कम 200 सदस्य बने हैं। श्री द्विवेदी ने कहा कि हम पहले राष्ट्र को उसके बाद अपने आप को रखते हैं हमें सदस्य बनाते समय सदस्यता लेने वाले व्यक्ति को यह बात बतानी है कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश को सशक्त बना सकती है। कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष धनंजय द्विवेदी ने कहा कि यह सदस्यता अभियान का प्रथम चरण 1 सितंबर से 25 सितंबर तक तथा दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा तत्पश्चात 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्य अभियान चलाया

जाएगा। उसके बाद 1 नवंबर से 10 नवंबर के बीच में प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यों को रजिस्टर में अंकित करना होगा। एक मोबाइल पर एक ही सदस्य बनाया जाएगा। तथा तीन प्रकार से सदस्य बन सकेंगे पहले मिस्ड कॉल 8800002040 द्वारा क्यु आर कोड को स्कैन करके नमो ऐप के माध्यम से एवं अगर फोन नहीं है तो फॉर्म भरकर भी साधारण सदस्य बन सकते हैं। कार्यशाला में प्रमोद द्विवेदी का माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र पहनाकर नगर अध्यक्ष धनंजय द्विवेदी ने स्वागत किया। इस मौके पर अपर्णा सिंह गौतम, महेश कांत त्रिपाठी, संजय गुप्ता, पुष्पा पासवान, अभिजीत भारती, मंजू शुक्ला, प्रेमा सिंह राठौर, संगीता द्विवेदी, वंदना द्विवेदी, दीपिका सिंह, विनोद शुक्ला, राम सजीवन कोरी, संजय श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, पंकज राजपूत, दीपक बाल्मीकि, रिंकू पूरी बाल्मीकि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *