पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागरूकता फैलाने पर समिति में मिला स्थान

  भोपाल में डा. अनुराग को मिला सम्मान
पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागरूकता फैलाने पर समिति में मिला स्थान
फोटो परिचय-सम्मान ग्रहण करते डा. अनुराग श्रीवास्तव।
फतेहपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुसांगिक संगठन आरोग्य भारती के मुख्यालय भोपाल में आयोजित आरोग्य भारती विषय विकास कार्यशाला में जनपद के चैधराना निवासी आरोग्य भारती के जिला सचिव व पर्यावरण प्रमुख कानपुर प्रान्त को पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरे देश में जनजागरुकता हेतु अखिल भारतीय पर्यावरण संरक्षण की 6 सदस्यीय समिति में स्थान दिया गया। इस समिति में डॉ अनुराग के साथ डॉ मुरलीकृष्ण विजयवाड़ा, पुरुषोत्तम देवास्य मंगलौर, बी चन्द्रशेखर मदुरई, आशीष मंडलोई महाराष्ट्र, वैद्य दीपक अयोध्या शामिल हैं। इस अभियान के तहत पूरे देश में पर्यावरण संरक्षण के मुख्य घटक पेड़, पानी, प्लास्टिक व स्वच्छता विषय पर प्रत्येक जिले तक कार्यकर्ताओं के माध्यम से सभी नागरिकों को जागरूक किया जाएगा। समिति में स्थान मिलने पर डा. अनुराग को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अनुराधा नरवणे व राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ अशोक कुमार वाष्र्णेय भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *