पूर्व न्यायमंत्री राधेश्याम गुप्ता ने समाज को संगठित होने का दिया संदेश

   अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मकर संक्रांति पर्व पर खिचडी सहभोज एवं गोष्ठी का हुआ आयोजन
पूर्व न्यायमंत्री राधेश्याम गुप्ता ने समाज को संगठित होने का दिया संदेश
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़–फतेहपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा लाजहीरा कलक्टरगंज में खिचडी सहभोज एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें समाज को संगठित रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व न्याय मंत्री राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व हमको एकता का संदेश देता है। मकर संक्रांति का हिंदू संस्कृति में गहरा महत्व है। यह उत्तरायण की शुभ अवधि की शुरुआत का प्रतीक है, जिसे आध्यात्मिक अभ्यास और प्रयासों के लिए अत्यधिक शुभ माना जाता है। उसी प्रकार हम सभी को समाज को संगठित करने की मुहिम को और तेज कर देना चाहिये। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा कि वह समाज को राजनीतिक एवं आर्थिक दृष्टि से मजबूत होना होगा साथ ही बच्चों को उच्च शिक्षा में आगे कर करके समाज के साथ खड़ा करना होगा तभी वैश्य समाज संगठित होगा। ।
राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद कुमार गुप्त ने कहा कि हमे उप वर्गों का भेदभाव भुलाकर आपस में रोटी बेटी का संबंध स्थापित करना होगा तभी समाज आगे बढ सकेगा।
परिषद के जिलाध्यक्ष अरूण जायसवाल ने कहा कि यह पर्व एकजुट रहने का संदेश देता है जिस प्रकार इस पर्व में दाल और चावल मिलकर एक विशेष व्यंजन खिचडी बनता है उसी प्रकार हम सभी एकजुट होकर समाज और राष्ट्र के विकास में सहयोग करें।
युवा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल में युवाओं की एकजुटता पर बल देते हुये कहा कि शीघ्र ही जनपद में एक वृहद युवा सम्मेलन कराया जायेगा जिससे युवा संगठित होकर संगठन को बल प्रदान करे।
कार्यक्रम का कुशल संचालन करते हुये जिला महामंत्री विनय गुप्ता ;फौजी ने कहा कि मासिक बैठकों का आयोजन शीघ्र ही प्रारंभ किया जायेगा और आने वाले समय में जनपद भ्रमण कर वैश्य समाज संगठित करने का कार्य किया जायेगा। गोष्ठी के उपरांत सभी लोगों ने खिचडी, पापड, सलाद का आनंद लेते हुये आंग्ल नववर्ष की एक दूसरे को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्रमुख रूप से वेद प्रकाश गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता बृजेश सोनी संजय गुप्ता, डॉ दीपक गुप्ता नरायण गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष उमाशरन गुप्ता, संजीव गुप्ता शैलेन्द्र शरन सिम्पल नरेंद्र गुप्ता, महेंद्र गुप्ता चंद्र प्रकाश गुप्ता जन सेवक गुरु शरण गुप्ता संतोष गुप्ता राजीव पोरवाल विनय शरन गुप्ता, श्रीकृष्ण गुप्ता संतोष विनायक सुशील गुप्ता फौजी, मनोज साहू, गुड्डू मोदनवाल, अनीत अग्रहरि, विनोद मोदनवाल सतीश साहू सत्येंद्र गुप्ता बल्लभ रस्तोगी वीरेन्द्र साहू आशीष अग्रहरी मनोज सोनी जवाहरलाल जायसवाल अतुल जायसवाल सुरेंद्र जायसवाल राम विशाल गुप्ता ,सोनू गुप्ता अमिता गुप्ता एडवोकेट सुनील गुप्ता गौरव गुप्ता एडवोकेट निर्भय गुप्ता सुनील गुप्ता एडवोकेट आदि रहे।


——————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *