आग लगने से दहेज का सामान जलकर राख, पंचायत सदस्य ने की सहायता

  घर में आग लगने से दहेज का सामान जलकर राख
– क्षेत्र पंचायत सदस्य ने की सहायता
फोटो परिचय- गृहस्थी खाक होने पर सहायता करते क्षेत्र पंचायत सदस्य।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के पुरइन गांव में मिंटू सिंह के छप्पर में अचानक आग लग गई। जिससे पूरा छप्पर व घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। इस आग में उनकी बेटी के दहेज का सामान और खाने-पीने की सामग्री भी जल गई, जिसे उसकी मां ने मेहनत-मजदूरी कर जोड़ा था। इस घटना से परिवार पर गहरा संकट आ गया है, और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार मिंटू सिंह की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पिता का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता है। पुत्री की शादी 24 फरवरी को तय थी। घटना की जानकारी मिलने पर गांव के सद्दाम ने क्षेत्र पंचायत सदस्य को जानकारी दी। जिस पर राजस्व विभाग लेखपाल व कानूनगो के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कराकर सरकार से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। क्षेत्र पंचायत ने पहल करते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल राहत प्रदान की। उन्होंने भोजन की सामग्री, बर्तन, किराने का सामान, सब्जियां आदि उपलब्ध करवाईं और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों से भी पीड़ित परिवार को उचित सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया। तहसीलदार इवेंद्र कुमार ने बताया कि जानकारी मिलने पर टीम भेजी गई है। नुकसान के मुताबिक हरसंभव मदद की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *