कर्पूरी ठाकुर की पुण्य तिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
फोटो परिचय- कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते कांग्रेसी।
फतेहपुर। देश के जनप्रिय नेता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए एक गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया।
शहर के ज्वालागंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे निवर्तमान जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चैहान ने स्व. कर्पूरी ठाकुर द्वारा सर्वहारा समाज के लिए दिए गए योगदान का जिक्र करते हुए उन्हे भारत का महान नेता करार दिया। गोष्ठी में उपस्थित वरिष्ठ नेता सुधाकर अवस्थी, प्रवक्ता देवी प्रकाश दुबे, शेख एजाज अहमद ने भी स्व. कर्पूरी ठाकुर की समाज के प्रति उत्थान की सोच की प्रशंसा करते हुए उन्हे सही मायने में जननायक बताया। गोष्ठी में मुख्य रूप से अमित श्रीवास्तव, हम्माद हुसैन, विनय गुप्ता, अंकित सिंह भदौरिया, चुनकू शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
कर्पूरी ठाकुर की पुण्य तिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
