केक काटकर की दीर्घायु की कामना, कांग्रेसियों ने मनाया प्रियंका का जन्मदिन

  हुसैनगंज विधानसभा में कांग्रेसियों ने मनाया प्रियंका का जन्मदिन
– केक काटकर की दीर्घायु की कामना
फोटो परिचय-प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर ग्रामीणों संग केक काटते एआईसीसी सदस्य।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। हुसैनगंज विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव, सांसद प्रियंका गांधी का जन्मदिन केक काटकर कांग्रेसियों ने मनाया और उनके दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की।
हुसैनगंज विधानसभा के युवा नेता व पूर्व प्रत्याशी शिवाकांत तिवारी, वरिष्ठ नेता सुधाकर अवस्थी, प्रवक्ता देवी प्रकाश दुबे, पूर्व सेवादल अध्यक्ष उदित अवस्थी, अशोक दुबे आदि नेताओं ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाते हुए उनकी लंबी आयु की कामना की। ग्राम सभा कोली का पुरवा, बूटी, लालीपुर आदि गांवों में दलित, बुजुर्ग महिलाओं द्वारा केक कटवा कर उनके बीच संविधान की प्रति वितरण कर उनको उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए एआईसीसी सदस्य शिवाकांत तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा देश के दबे कुचले वर्ग के अधिकारों का हनन कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी जिसके लिए प्रियंका गांधी हर समय तैयार रहती हैं। देश व प्रदेश में कही भी जनता के साथ हुए किसी भी अनर्थ पर घर घर पहुंचने का प्रयास करती हैं। इस मौके पर डॉ. राम नरेश यादव, संकटा रैदास, गुलाब सोनकर, मथुरा मौर्य, मास्टर सूरजबली, पंकज रैदास, बाबूलाल यादव, रतिपाल यादव, हरिओम, रामेंद्रयादव, हीरा लाल, बबलू सोनकर, सुभाष मिश्रा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *