सेवानिवृत्त कर्मियों को दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ ने दी विदाई

  सेवानिवृत्त कर्मियों को दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ ने दी विदाई
फोटो परिचय-सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई देते न्यायिक अधिकारी।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़  फतेहपुर। जनपद न्यायालय में सेंट्रल नाज़िर के पद पर सेवा दे रहे अहमद अली जाफ़री जनपद न्यायालय में 38 साल 10 महीने और 7 दिन की सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त हुए। अपने सेवाकाल के दौरान श्री जाफ़री महत्वपूर्ण पदों पर सेवा दे चुके हैं। जिसमें न्यायालय अमीन (कमिश्नर), न्यायालय पेशकार और अभिलेखपाल जैसे पद शामिल हैं। अभी वर्तमान में लगभग डेढ साल से वो सेंट्रल नाज़िर के पद पर कार्यरत थे। वहीं योगेंद्र पटेल एसीजेएम न्यायालय में वाचक के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने लगभग 34 वर्ष 9 महीने 26 दिन की सेवा पूरी की। दोनों कर्मचारियों की सेवायें बीते वर्ष के अंतिम दिन समाप्त हुई थी। न्यायालय अवकाश के कारण दीवानी कर्मचारी संघ ने जनपद न्यायालय के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जनपद न्यायाधीश सहित तमाम न्यायिक अधिकारीगण के साथ उपस्थित रहे। जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल ने दोनों कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। दोनों कर्मचारियों के कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए शाल पहनाकर सेवानिवत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया। कहा कि आवश्यकता पड़ने पर जनपद न्यायालय के द्वार उनके लिए हमेशा खुले हुए हैं। वहीं नज़ारत अनुभाग के इंचार्ज अधिकारी अपर ज़िला जज महेंद्र कुमार ने अपने अधीनस्थ कर्मचारी सेंट्रल नाज़िर अहमद अली जाफ़री की कार्यशैली की खूब सराहना की। कहा कि चाहे मामला कोई उच्च न्यायालय के अनुपालन का हो या न्यायालय कैंपस में कोई दुश्वारी रही हो श्री जाफ़री अपने काम को लेकर हमेशा तत्पर रहे। पूरी ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। वहीं दूसरी ओर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट साजिद द्वितीय ने अपने कोर्ट में कार्यरत वाचक योगेंद्र की सराहना की। उनका कार्य संतोषजनक बताया। अपर जिला जज डॉ० इलियास व अपर ज़िला जज अनिल कुमार ने भी दोनों कर्मचारियों की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन संघ के अध्यक्ष पंकज पांडेय ने किया। पंकज पांडेय ने अपने सम्बोधन में सेवानिवृत्त की प्रक्रिया को जीवन में महज अल्पविराम बताया। इस मौके पर न्यायायिक अधिकारीगण अविजीत भूषण, अजय सिंह, अनिल कुमार, आशुतोष, अनुराधा शुक्ला, अंकिता सिंह, भावना साहू, राजवर्धन तिवारी, विम्मी सिंह, प्रियांशी सिंह, सोनल सिंह, कर्मचारी संघ के सचिव अजय शर्मा, शिवलोचन मौर्य, राजकरन, ग़ुलाम सरवर, मनोज गुप्ता सहित सभी कर्मचारी गण और दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिवारजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *