एनएसयूआई के प्रदेश सचिव बने अभिषेक

  एनएसयूआई के प्रदेश सचिव बने अभिषेक
फोटो परिचय-  प्रदेश सचिव अभिषेक कश्यप।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के फ्रंटल संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार व एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चैधरी की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पांडेय ने पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक कश्यप (मनु) को प्रदेश सचिव बनाया है।
बताते चलें कि अभिषेक कश्यप वर्ष 2019 में कांग्रेस पार्टी में महज एक सदस्य के रूप शामिल हुए थे। तभी से उन्होंने राजनीति में एक नया कदम रखा था। उसके बाद उनकी मेहनत और लगन को देखते हुए हाईकमान ने 2020 में एनएसयूआई का जिलाध्यक्ष बनाया था। तभी से अभिषेक ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कोरोना काल जैसी महामारी में लोगों की सेवा भी की थी। अब इनकी मेहनत और ईमानदारी के चलते कांग्रेस के छात्र संगठन ने इनको उत्तर प्रदेश का सचिव मनोनीत किया है। प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर उन्हें बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *