स्मार्ट मीटर संबंधित भ्रम को दूर कराए विद्युत विभाग: मनोज

     स्मार्ट मीटर संबंधित भ्रम को दूर कराए विद्युत विभाग: मनोज
– जल्द ही विद्युत विभाग के अधिकारियों से मिलेगा व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल
फोटो परिचय- बैठक में भाग लेते व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। शहर के रानी कॉलोनी में उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष मनोज साहू की अध्यक्षता में किया गया। व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज साहू ने कहा कि विद्युत विभाग ने स्मार्ट मीटर लगाने का जो सर्वे कराया है उस पर विद्युत विभाग के सक्षम अधिकारी ने स्मार्ट मीटर से संबंधित समस्त तथ्यों एवं सुविधाओं से आम जनमानस एवं व्यापारियों को अवगत कराने की आवश्यकता है, क्योंकि लोगों में इस विषय को लेकर काफी भ्रम है जिसके लिए व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही विद्युत विभाग अधिकारियों से मिलकर विद्युत संबंधी आने वाली समस्याओं पर वार्ता करेगा।


नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने नगर में स्थित सार्वजनिक मूत्रालय एवं शौचालय की साफ सफाई की व्यवस्था उचित न होने के कारण व्यापारियों एवं आम जनमानस को होने वाली असुविधा पर खेद प्रकट किया। नगर महामंत्री आशीष सिंह ने व्यापार मंडल के सदस्यता अभियान की जानकारी प्रदान करते बताया कि व्यापारीगण संगठन की सदस्यता अवश्य प्राप्त कर लें जिससे पंजीकृत व्यापारियों की शासन द्वारा आने वाली योजनाओं का लाभ एवं सुविधा दिलाई जा सके। इस अवसर पर संदीप श्रीवास्तव, श्रवण कुमार दीक्षित, सेराज अहमद खान, सलामत अली, इसराइल, तेज प्रताप, अभिषेक साहू, जय किशन, संजय गुप्ता, रविशंकर गुप्ता, विश्वास राज, इमरान, सौरभ गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *