ठगी पीड़ितों के 37 हजार रूपए खाते में कराए वापस

ठगी पीड़ितों के 37 हजार रूपए खाते में कराए वापस
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। साइबर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में एनसीआरपी पोर्टल एवं पीड़ितों के दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र की जाँच के अनुक्रम में साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम ने सार्थक प्रयास करते हुए दो पीड़ितों के कुल 37 हजार रूपये की धनराशि आवेदको के बैंक खाते में पुनः वापस कराई। शिकायतकर्ताओं ने जनपदीय उच्चाधिकारियों व साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम का आभार व्यक्त किया।


बताते चलें कि 14 अक्टूबर 2024 को कुमारी आभा देवी ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत किया कि अज्ञात व्यक्तियांे ने बैंक आफ बड़ौदा खाते से कुल 52989 रूपये की धनराशि आनलाइन माध्यम से ट्रांसफर कर ली है। जिसकी जानकारी उन्हे मैसेज आने पर हुई। साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम ने कार्यवाही करते हुए आवेदिका के खाते से ट्रांसफर किए गए रूपयो का विवरण प्राप्त करते हुये संल्पित खाते को फ्रीज कराया गया। न्यायालय से आदेश प्राप्त कर ठगी गई धनराशि में से 25989 रूपए आवेदिका के खाते में सकुशल वापस करा दी गई। इसी तरह पांच जनवरी को भरत लाल निषाद ने साइबर क्राइम थाना में उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बताया कि उनके खाते से 11011 रूपये की धनराशि आनलाइन माध्यम से ट्रांसफर कर लिया। साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आवेदक से ट्रांसफर किये गये रूपयो का विवरण प्राप्त करते हुये संल्पित खाते को फ्रीज कराया गया। सम्पूर्ण धनराशि आवेदक के खाते में सकुशल वापस करा दी गई। धनराशि वापस कराने वाली टीम में उपनिरीक्षक रणधीर सिंह, कांस्टेबल प्रवीन सिंह, शुभेन्दु रंजन, अजय कुमार, अभिषेक कुमार भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *