काकोरी ट्रेन शताब्दी महोत्सव में क्रांतिकारियों को किया याद

काकोरी ट्रेन शताब्दी महोत्सव में क्रांतिकारियों को किया याद
फोटो परिचय-  ठा. दरियाव सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करतीं विधायक व चेयरमैन।
खागा, फतेहपुर। नगर के ठाकुर दरियाव सिंह गढ़ी स्थित अमर शहीद स्मारक में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के सौ वर्ष पूर्ण होने पर क्रांतिकारी सेनानियों की शौर्य गाथा को याद किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक कृष्णा पासवान रहीं। विशिष्ट अतिथि चेयरमैन गीता सिंह, ईओ देवहूति पांडेय रही।
सभी ने अमर शहीद ठा. दरियाव सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके आजादी के लिए किए गए बलिदान को याद किया। स्मरण करते हुए बताया कि क्रांतिकारियों ने नौ अगस्त 1925 में आजादी के लिये धन एकत्रित करने के लिये एक बैठक करते हुये अंग्रेजी खजाना को लूटने की योजना बनाकर काकोरी स्टेशन में ट्रेन की चैन खींचकर खजाना लूटा था। इन क्रांतिकारियों को अंग्रेजी हुकूमत ने क्रांतिकारी मिसमिल, राजेन्द्र, रोशन सिंह आदि लोगो को फांसी व काला पानी की सजा दी गयी थी। इन्ही की याद में भारत सरकार की प्रेरणा से आज पूरे भारत वर्ष में काकोरी कांड महोत्सव के सौ वर्ष पूरे होने पर मनाया जा रहा है। जिससे इन क्रांतिकारियों को भारत के आने वाली पीढ़ी याद रखे। इस महोत्सव पर अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह व उनके परिवारीजनों की प्रतिमा पर विधायक, खागा चेयरमैन, अधिशासी अधिकारी ने माल्यार्पण करते हुये नमन किया। इस मौके पर बाल मंदिर इंटर कालेज के बच्चों ने संस्कृतिक कार्यक्रम व राष्ट्रीय गीत प्रस्तुति किया गया और क्रांतिकारी व शहीदों की शौर्य गाथा को नमन किया। कार्यक्रम के समापन के दौरान विधायक व चेयरमैन ने एक पौधरोपण किया। उत्साहवर्धन करते हुए बच्चों को पुरुस्कार वितरण किया गया। इस मौके पर बाल मंदिर कालेज के प्रधानाचार्य राजकपूर सिंह, शिवसागर सिंह, विधायक पति श्रीपाल, रामगोपाल सिंह, महेंद्र नाथ त्रिपाठी, हरिशचंद्र सिंह, राकेश सिंह एवं नगर के सभासद रामप्रकाश सिंह, सुरेंद्र सिंह, यशवंत सिंह, शिवकुमार, अजय नाथ, शैलेन्द्र कुमार सहित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *