नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली सरकार ने पहले दिन से ही दिल्लीवालों को धोखा देना शुरू कर दिया।
सुश्री आतिशी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सभी भाजपा नेताओं ने वादा किया था कि पहली कैबिनेट में ही दिल्ली की हर महिला को 2500 रुपया हर महीना देने की योजना पास करेंगे, लेकिन आज पहली कैबिनेट हुई और इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि एक महिला मुख्यमंत्री ने महिलाओं से किया अपना वादा पहले दिन ही तोड़ दिया।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज सुबह भी इस बात को दोहराया था कि कैबिनेट की पहली बैठक में महिलाओं को 2500 रुपया प्रति माह देने का निर्णय लिया जाएगा लेकिन उन्होंने पहले दिन से ही धोखा देना शुरू कर दिया। भाजपा की दिल्ली सरकार ने पहले दिन से ही दिल्लीवालों को धोखा देना शुरू कर दिया।
भाजपा ने पहले दिन से ही दिल्लीवालों को धोखा देना शुरू कर दिया: CM आतिशी
