जनपद सीमा पर प्रदेश अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत करते सपाई

  सपाईयों ने प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत
फोटो परिय-  जनपद सीमा पर प्रदेश अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत करते सपाई।
फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल शुक्रवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख नंद किशोर उर्फ नंदू पाल के यहां एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने शहर आ रहे थे। जैसे ही यह जानकारी सपाईयों को लगी तो जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपाई जिले की सीमा छिवली नदी पहुंचे। जहां प्रदेश अध्यक्ष के काफिले को रोक कर फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत के पश्चात सपाईयों ने गर्मजोशी से नारेबाजी भी की। प्रदेश अध्यक्ष ने सपाईयों का आभार जताया और पार्टी को मजबूती प्रदान किए जाने पर सूक्ष्म चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष का काफिला सीधे पूर्व ब्लाक प्रमुख के आवास पहुंचा। जहां उन्होने कार्यक्रम में शिरकत की। स्वागत करने वालों में विधायक ऊषा मौर्या, विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी, जिला महासचिव चैधरी मंजर यार, पूर्व सांसद डा. अशोक पटेल, विपिन सिंह यादव, महेन्द्र बहादुर सिंह बच्चा, चेयरमैन राजकुमार मौर्या, जगदीश उर्फ जालिम सिंह, दलजीत निषाद, जंग बहादुर सिंह मखलू, राजू कुर्मी, सुशील कुमार दोषी, अशोक सिंह, सुहैल अहमद हेमू सहित बड़ी संख्या में सपाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *