तालाबों से अवैध कब्जा हटवाने को चले अभियान
– युवा विकास समिति ने डीएम को सौंपा पत्र
फोटो परिचय- डीएम को ज्ञापन देने के लिए खड़े समिति के पदाधिकारी।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। युवा विकास समिति संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह को दिए शिकायती पत्र के साथ तालाबों की सूची देकर बताया कि जिले में तालाबों पर अवैध कब्जे चल रहे हैं। नगर पालिका परिषद फतेहपुर के दक्षिणी कस्बे क्षेत्र में गाटा सं 1835, 1863, 1989, 2121, 2188मि व 2402/2 सैकड़ों तालाबों पर अस्थायी व स्थायी कब्जे हैं, लेकिन इस मामले में कोई प्रभावी कार्रवाई न होने से भूमाफिया के हौसले बुलंद हैं। अवैध कब्जा हटवाओ अभियान हर साल चलता है, लेकिन कुछ दिन चलकर ही यह बंद हो जाता है। इसके पीछे प्रभावी कार्रवाई न होने से भूमाफिया के हौसले बुलंद हैं। अवैध कब्जा हटवाओ अभियान हर साल चलता है, लेकिन कुछ दिन चलकर ही यह बंद हो जाता है। इसके पीछे राजनीतिक हस्तक्षेप भी खूब होता रहा है। समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि तालाबों पर अवैध कब्जे होने से भूजलस्तर लगातार गिरता जा रहा है। गर्मी के दिनों में जलस्तर अधिक खिसकता जाता है। उन्होंने डीएम से मांग किया कि जिले की तहसीलवार टीमें गठित करके अवैध कब्जा अभियान चलाया जाए। शिकायत करने वालों में लोकतांत्रिक सेनानी के प्रदेश अध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा, कंचन मिश्रा, आफताब, दीप कुमार, अजय यादव, सुनील यादव, विकास श्रीवास्तव एडवोकेट, भूपेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।