वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संगठन केशरी से सम्मानित – वैश्य समाज में हर्ष की लहर

  वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संगठन केशरी से सम्मानित
– वैश्य समाज में हर्ष की लहर
फोटो परिचय-  वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को संगठन केशरी सम्मान सौंपते जिलाध्यक्ष।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता संगठन केशरी सम्मान से सम्मानित हुए। शाल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। विगत दिवस लखनऊ में आयोजित भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के आयोजित राष्ट्रीय एवं प्रांतीय कार्य समिति में जनपद के वैश्य समाज के कर्मठ कार्यकर्ता एवं महासमिति के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को महासमिति नेा संगठन केशरी के सम्मान से नवाजा।
सम्मेलन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद की उपस्थित किन्ही अपरिहार्य कारणों से नहीं हो सकी थी। जिससे उनके सम्मान को जनपद से गए प्रतिनिधि मंडल ने स्वीकार्य किया। जनपद वापसी पर उनके प्रतिष्ठान में जाकर महासमिति के जिलाध्यक्ष नारायण गुप्ता एवं संरक्षक संजय गुप्ता ने शाल पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष नारायण गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्त को जो सम्मान लखनऊ में प्रदान किया गया है वह हम सभी के लिए गौरवशाली एवं प्रेरणादायक है। उनके इस सम्मान से हम सभी गौरवान्वित हो रहे है। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि महासमिति द्वारा जो सम्मान दिया गया है उसका श्रेय टीम को जाता है। समाज को विश्वास दिलाते हैं कि संगठन ने जो आस्था व्यक्त की है उसका पूरा सम्मान करते हुए समाज को संगठित करने में तन-मन-धन से आगे बढाने का कार्य करेंगे। हर्ष व्यक्त करने वालों में राम विशाल गुप्ता, सुशील गुप्ता, साजन गुप्ता, आनंद गुप्ता, सुधीर गुप्ता, अशोक गुप्ता, शैलेंद्र शरन सिंपल, अरूण जायसवाल, अश्वनी गुप्ता, सुरेश गुप्ता, विकास गुप्ता, अजय गुप्ता सहित समाज के तमाम लोगों ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *