कर्मचारियों को शासकीय संबंध के साथ व्यक्तिगत संबंध भी अच्छे रखना चाहिए: रविन्द्र

  डीएम ने सेवानिवृत्त प्रधान सहायक को दी विदाई
कर्मचारियों को शासकीय संबंध के साथ व्यक्तिगत संबंध भी अच्छे रखना चाहिए: रविन्द्र
फोटो परिचय- सेवानिवृत्त कर्मी को स्मृति चिन्ह भेंटकर विदा करते डीएम रविन्द्र सिंह।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ जनपद शाखा के तत्वाधान में प्रधान सहायक अंबरीश चंद्र का विदाई सम्मान समारोह कलेक्ट्रेट स्थित संघ भवन में जिलाधिकारी रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
जिलाधिकारी ने सेवानिवृत्त कर्मचारी को शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी कर्मचारी को व्यक्तिगत भी कोई समस्या होती है तो वह उनसे संपर्क स्थापित कर सकता है। सभी कलेक्ट्रेट कर्मचारियों को शासकीय संबंध के साथ-साथ व्यक्तिगत संबंध भी अच्छे रखना चाहिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेंद्र सिंह, अपर उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री, वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित कलेक्ट्रेट एवं तहसील के कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन संघ के अध्यक्ष सरफराज हुसैन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *