पदाधिकारियों से मिले यादव महासभा के प्रदेश संयोजक
– संगठन मजबूती के साथ-साथ समाज की समस्याओं पर की चर्चा
फोटो परिचय- पदाधिकारियों से मुलाकात करते यादव महासभा के प्रदेश संयोजक।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश संयोजक चैधरी राजेश यादव ने शनिवार को शहर का भ्रमण किया और पूर्व जिलाध्यक्ष समेत वर्तमान पदाधिकारियों से मुलाकात करके संगठन मजबूती के साथ-साथ समाज की समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श किया। उनका कहना रहा कि जहां भी आवश्यकता पड़े वह हर समय साथ हैं।
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश संयोजक चैधरी राजेश यादव ने सर्वप्रथम पूर्व ब्लाक प्रमुख, यादव महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। संगठन को कैसे मजबूती से आगे बढ़ाया जाए इस पर गहन चर्चा की। यादव महासभा के निर्माण के लिए भी बातचीत की। इसके बाद यादव महासभा के जिला संयोजक मुलायम सिंह यादव के पास पहुंचे। जहां संगठन विस्तार के लिए उन्हें सुझाव दिए। अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हरिश्चंद्र यादव से मुलाकात करते हुए महिला सभा जिलाध्यक्ष नामित यादव से भी मिले। श्री चैधरी ने बताया कि सभी पदाधिकारियों ने पूर्ण भरोसा दिलाया है कि समाज के लिए हम हमेशा खड़े रहेंगे। लोगों की मदद करते रहेंगे। जहां भी आवश्यकता पड़े उन्हें बुलाया जाए। समाज के लोगों की मदद की जाएगी। इस मौके पर निर्मल यादव, मुकेश यादव, हरिश्चंद्र यादव, मुलायम सिंह यादव, धीर सिंह यादव, पप्पू यादव भी मौजूद रहे।
पदाधिकारियों से मिले यादव महासभा के प्रदेश संयोजक
![पदाधिकारियों से मिले यादव महासभा के प्रदेश संयोजक पदाधिकारियों से मिले यादव महासभा के प्रदेश संयोजक](https://www.azranews.in/wp-content/uploads/2025/01/3-28.jpg)