सपाईयों ने छोटे लोहिया की पुण्यतिथि मना किया याद,कृतित्व पर की चर्चा

 सपाईयों ने छोटे लोहिया की पुण्यतिथि मना किया याद
उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर की चर्चा
फोटो परिचय-  गोष्ठी को संबोधित करते जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी चिंतक, विचारक, पुरोधा, दार्शनिक छोटे लोहिया पंडित जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई गई। सपाईयों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर जहां श्रद्धांजलि दी वहीं उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से रोशनी डालने हुए उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया।
शादीपुर स्थित सपा कार्यालय में पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव की अध्यक्षता में हुआ। उपस्थित सपाईयों ने छोटे लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में जनेश्वर जी को सरलता की मिसाल और समाजवादी ज्ञान का भंडार कहा। उन्होने बताया कि चार बार मंत्री रहते हुए भी उनका अपना मकान तक नहीं रहा। जब वो बोलते थे लोग अपने स्थान पर रहकर पूरा भाषण सुना करते थे। उन्होने समाज के लिए तमाम ऐतिहासिक कार्य किए। उनके बताए गए रास्तों पर चलने की जरूरत है। सपाईयों ने संकल्प दोहराया। गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव चैधरी मंजर यार ने किया। इस मौके पर वीरेंद्र यादव, दयालु गुप्ता, विपिन यादव, दलजीत निषाद, गणेश वर्मा, सुरिजपाल रावत, रामकृपाल सोनकर, राजू कुर्मी, डा रामनरेश पटेल, नफीस उद्दीन, गार्गीदीन बाजपेई, रईस अहमद, वीरेंद्र तिवारी, नंद किशोर पाल, सुघर लाल यादव, मनोज यादव, सियाराम यादव, जगनायक सचान एडवोकेट, आजम खान, अमित मौर्या, नागेंद्र यादव, शनि लोधी, सुहैल खान हेमू, हाजी सिराज, अरुण यादव, पवन द्विवेदी, वसीम अहमद, राजकरण विश्वकर्मा, अय्यूब खान, अजय दिवाकर, नूरुल हुदा, फजलुर रहमान, मो इस्माइल, करण लाल यादव, नीरज यादव, मनीष यादव, अंकुश यादव, अजीत सिंह महेश कुमार आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *