15 को आएंगी आयोग की सदस्य
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा का जनपद आगमन होगा। जनपद में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/महिला जन सुनवाई व निरीक्षण होगा। 15 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे महिला जन सुनवाई पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस जीटी रोड में होगी। तत्पश्चात महिला बन्दी गृहों, बालिका/महिला गृहों व आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करेंगी। यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी ने दी।
यादव समाज सेवा विकास ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष बने सतेन्द्र
फतेहपुर। अमौली ब्लॉक क्षेत्र गांव पांडेयपुर निवासी सतेन्द्र यादव को यादव समाज सेवा विकास ट्रस्ट का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार यादव का आभार जताया और जिलाध्यक्ष सतेन्द्र यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि यादव समाज सेवा विकास ट्रस्ट में मुझे जनपद के जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। वह यादव समाज सेवा विकास ट्रस्ट को अपने जिले में ही नहीं बल्कि अपने अगल बगल के जिलों में पदाधिकारी बनाएंगे और यादव समाज सेवा विकास ट्रस्ट को आगे बढ़ाने में पूरी ईमानदारी निष्ठा से काम करेंगे। जिले में जैसे ही यादव समाज सेवा विकास ट्रस्ट में सतेन्द्र यादव जिलाध्यक्ष बने तो लोगों ने सोशल मीडिया पर बधाई व शुभकामनाएं दी।
मजदूरों ने श्रममंत्री को भेजा पत्र, कार्यालय बनाए जाने की मांग
खागा, फतेहपुर। श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा लेबर मंडी में कैम्प लगाकर मजदूरों का पंजीकरण आठ साल पहले किया गया था। इन मजदूरों ने चार-पाँच वर्षों तक नियमित रूप से अंशदान जमा किया किन्तु, तहसील खागा में श्रम विभाग का कार्यालय न होने के कारण मजदूरों को जिलों में जाने की कठिनाई और दिहाड़ी मजदूरी का नुकसान होने से उनका नवीनीकरण नहीं हो सका।
कामरेड राम सिंह ने बताया कि र्तमान में ये मजदूर 60 वर्ष की आयु से कम हैं, लेकिन नवीनीकरण न होने के कारण न तो उनके पुराने पंजीकरण नवीनीकरण हो रहे हैं और न ही नए पंजीकरण हो रहे हैं। इससे दुर्घटनाओं की स्थिति में उन्हें मुआवजा या योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है। प्रतिदिन मजदूरों की दुर्घटनाओं में मृत्यु हो रही है, लेकिन पंजीकरण के अभाव में उनके परिवारों को कोई सहायता नहीं मिलती। इन मजदूरों का नवीनीकरण फाइन लगाकर किया जाए या नए सिरे से पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाए, जिससे वे मुआवजा एवं सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। इस मौके पर हरिलाल, शोभेला, ननकऊ, जसवंत, बलवंत सहित दो दर्जन मजदूरों ने मांग की है।