कलेक्ट्रेट परिसर में जयंती मना वितरित की चाय, एक थीं फातिमा शेख

  पहली मुस्लिम महिला शिक्षकों में से एक थीं फातिमा शेख: आसिफ
– कलेक्ट्रेट परिसर में जयंती मना वितरित की चाय
फोटो परिचय-  कलेक्ट्रेट परिसर में लोगों के बीच चाय वितरित करते मो0 आसिफ एडवोकेट।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़  फतेहपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बुद्धा पार्क में गुरूवार को भारत की पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका फ़ातिमा शेख जी की जयंती मनाई गई। मो. आसिफ एडवोकेट ने कहा कि फातिमा शेख जी उस्मान शेख की बहन थी। जिनके घर में ज्योतिबा और सावित्रीबाई फुले ने निवास किया था। जब फुले के पिता ने दलितों और महिलाओं के उत्थान के लिए किए जा रहे उनके कामों की वजह से उनके परिवार को घर से निकाल दिया था वह आधुनिक भारत में सबसे पहली मुस्लिम महिला शिक्षकों में से एक थी और उन्होंने स्कूल में दलित बच्चों को शिक्षित करना शुरू किया। ज्योतिबा और सावित्रीबाई फुले, फातिमा शेख के साथ, दलित समुदायों में शिक्षा फैलाने का कार्य किया। फ़ातिमा शेख़ और सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं और उत्पीड़ित जातियों के लोगों को शिक्षा देना शुरू किया। उस्मान शेख ने फुले दम्पत्ति को अपने घर की पेशकश की और परिसर में एक स्कूल चलाने पर सहमति व्यक्त की। 1848 में, उस्मान शेख और उसकी बहन फातिमा शेख के घर में एक स्कूल खोला गया था। फ़ातिमा और सावित्रीबाई फुले ने मिलकर समाज में शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए काम किया। यह फातिमा शेख थी जिन्होंने हर संभव तरीके से सावित्रीबाई का दृढ़ता से समर्थन किया। फातिमा शेख ने सावित्रीबाई फुले के साथ उसी स्कूल में पढ़ना शुरू किया। तत्पश्चात परिसर में स्टाल लगाकर आने-जाने वाले लोगों के बीच चाय का वितरण किया। चाय पीकर सभी ने ठण्ड से राहत की सांस ली। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गया प्रकाश दुबे, महामंत्री जितेंद्र सिंह गौतम, पूर्व महामंत्री आशीष गौड़, पूर्व महामंत्री बुद्ध प्रकाश सिंह, श्रवण गौड़ सिंह, सुरेश यादव, श्रीराम पटेल, वजाहत हुसैन, चन्द्र पाल मौर्य, अजलाल फारूकी, ललित तिवारी, कमरुद्दीन खान, माया देवी, अलफिसा खान, रूही अंसारी, छाया देवी, बौद्ध प्रिय गौतम, मोहम्मद फैजान, अब्बास, एजाज, सतेन्द्र प्रजापति, अमरेंद्र सिंह, एहसान अहमद एडवोकेट एवं सामाजिक कार्यकर्ता मालती देवी, प्रकाश अंबेडकर, गाज़ी अब्दुर रहमान गनी, अहमद फारूकी, मैसर अब्बास, नूरुल हक भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *