भाजपा के सक्रीय कार्यकर्ता आमिर खान ने नगर उत्तरी के अध्यक्ष का जोरदार किया स्वागत

  भाजपा के सक्रीय कार्यकर्ता आमिर खान ने नगर उत्तरी के अध्यक्ष का जोरदार किया स्वागत
शहर के विभिन्न मार्गों में घूमते हुए जुलूस का कृष्ण बिहारी नगर में किया स्वागत
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर – भारतीय जनता पार्टी नगर उत्तरी के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद संजय कुमार श्रीवास्तव उर्फ संजय लाला का लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन से जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत जुलूस जिला अस्पताल, बाकरगंज, ज्वालागंज, वर्मा चैराहा, पटेल नगर, पथरकटा, बुलेट चैराहा होते हुए जिला कार्यालय पहुंचा जहां पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट कर व प्रतीक चिन्ह देकर ऐतिहासिक स्वागत किया। बाम्बे लॉज के पास रजा मोहम्मद, अंबर, राजू, गीलू सहित तमाम अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। महादेवन टोला में महिलाओं की टोली ने स्वागत किया। जिसमें कपूर देवी, माया शुक्ला, विकास मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। सरांय में जलालउद्दीन, सानू, साकिब के नेतृत्व में स्वागत हुआ। पीरनपुर में आचार्यकुलम के संस्थापक अध्यक्ष विनोद शुक्ला, अमित शिवहरे, अमित शुक्ला, सुशील श्रीवास्तव, पूतन श्रीवास्तव, भईयन श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वागत किया। पूर्व न्यायमंत्री राधेश्याम गुप्त के आवास में नगर अध्यक्ष उत्तरी संजय लाला ने पहुंचकर अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बन रहा था। चार पहिया वाहनों की लंबी कतार में लोगों का उत्साह देखते बन रहा था। कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला, जिला महामंत्री चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, महिला जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय मोदनवाल, वहीँ जुलूस को रोककर कबाड़ी मार्केट में सक्रिय कार्यकर्ता आमिर खान ने अपने संगी साथियो जिसमे मुन्ना टूटी के साथ अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे ने संजय श्रीवास्तव का जोरदार स्वागत किया।


कार्यक्रम का सफल संचालन पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित शिवहरे ने किया। इस दौरान स्वागत करने वालों की लाइन लगी रही। नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष उत्तरी संजय कुमार श्रीवास्तव पूर्व संजय लाला ने कहा कि जिस प्रकार से ठंड के मौसम में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया है और इतनी भीड़ काफिले में रही इसके वह सदैव ऋणी रहेंगे और सभी को साथ लेकर कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *