भाकियू ने बैठक कर किसानों की समस्याओं पर की चर्चा

भाकियू ने बैठक कर किसानों की समस्याओं पर की चर्चा
फोटो परिचय- (2) बैठक में भाग लेते भाकियू पदाधिकारी।
फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन की जिला कार्यकारिणी की एक बैठक जीटी रोड कोराई मोड़ के निकट सम्पन्न हुई। बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए तमाम निर्णय लिए गए।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने की। बैठक को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि जिले का किसान तमाम समस्याओं से जूझ रहा है। इस वर्ष बारिश भी कम हुई है। इसके बावजूद नहरों से लेकर टेल तक पानी नहीं पहुंचाया जा रहा है। उन्होने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की हालत भी बद से बदतर है। जिसके चलते किसान खेतों की सिंचाई भी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का निस्तारण न किया गया तो भाकियू धरना-प्रदर्शन करने के लिए विवश हो जाएगी। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष राम सहाय पटेल, मंडल महासचिव देवनारायण पटेल, जिलाध्यक्ष अशोक उत्तम, विनोद सिंह, नवल सिंह पटेल, नागेंद्र यादव, छोटेलाल सोनकर, सुरेंद्र पटेल, दिनेश शुक्ला, कमलेश मिश्रा, जितेन्द्र त्रिपाठी, कप्तान सिंह यादव, अखिलेश सिंह, अजीत उत्तम, जितेंद्र सिंह चोहान, ज्ञान सिंह फौजी, जितेंद्र पटेल भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *