श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ पर निकली कलश यात्रा

श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ पर निकली कलश यात्रा
– कलश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत
फोटो परिचय- श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालती महिलाएं।
मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज़ खागा, फतेहपुर। कस्बे के नई बाजार चंद्रप्रभा हाउस में श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह एवं ज्ञान यज्ञ व संगीतमय और मूल पाठ शुभारंभ पर को-आपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के करकमलों से कलश यात्रा गुरूवार को निकाली गई। जो नगर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करने के पश्चात पुनः चंद्रप्रभा हाउस पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।


कस्बे के नई बाजार चंद्रप्रभा हाउस से सुबह नौ बजे कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। 6 से 13 सितंबर तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रवचन व संगीतमय कार्यक्रम भी होंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने बताया कि उदय प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की ओर से कराया जा रहा है। उन्होंने ने बताया कि कथा व्यास राज गुरु श्री 1008 श्री स्वामी श्री बद्री प्रपन्नाचार्य महाराज द्वारा 6 से 12 सितंबर तक प्रवचन एवं 13 सितंबर को भंडारा का आयोजन किया जाएगा। उदय प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने बताया कि श्रीमद् भागवत का मूल पाठ सुबह 7.30 बजे एवं संगीतमय कथा प्रवचन दोपहर 2.30 बजे से 6 बजे तक बजे तक का आयोजन होगा। कलश यात्रा भ्रमण के शुभ अवसर पर हजारों की भीड़ रही।

ऐसे शुभ कार्यों से गांव-गांव तक संदेश जाता है कि सनातन धर्म को मजबूत एवं जागरूक करना है। इस मौके पर उदय प्रताप सिंह, किरन सिंह, अभय प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष निवेदिता सिंह, विधायक कृष्णा पासवान, दिनेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, शिव कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, वीर कृष्ण सिंह, रजत सिंह, यश सिंह, राज सिंह, उज्जवल सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आदित्य त्रिवेदी, रानू त्रिपाठी, शिवचंद्र शुक्ला, श्यामलाल पासवान, साधु दुबे, अजीत सिंह, अजय नाथ, बच्चन सिंह, भोले शुक्ला एडवोकेट, जितेंद्र सिंह एडवोकेट, संतोष मंत्री, राहुल गुप्ता, राजू दुबे भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *