बैठक को संबोधित करतीं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति।

 पार्टी की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान में दें योगदान: साध्वी
फोटो परिचय-  बैठक को संबोधित करतीं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति।
मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। जहानाबाद विधानसभा के देवमई मंडल के करचलपुर स्थित महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज में मंगलवार को सदस्यता अभियान को लेकर बैठक बुलाई गई। पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने शीर्ष नेतृत्व द्वारा बनाए गए अभियान को लेकर बिंदुवार और विस्तार से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। अभियान को लेकर दायित्व निर्वहन में खरा उतरने के लिए प्रेरित किया।


पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री ने जिला, मंडल, ब्लाक अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान से संबंधित तीन तरह से सदस्य बनाने की विधि बताई। कहा कि टोल फ्री नंबर 8800002024 पर मिस्ड काल, बारकोड के माध्यम से, आफलाइन पत्रक के माध्यम से सदस्यता अभियान चलेगा। अभियान एक सितंबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक निर्बाध रूप से चलता रहेगा। इन दो महीनों में तीन प्रकार से सदस्यता अभियान चलेगा। प्रत्येक ब्लाक स्तर पर ब्लाक अध्यक्ष व तीन अन्य सहयोगी साथियों के साथ यह सदस्यता अभियान कराया जाएगा। प्रत्येक सदस्यता अभियान स्थान का एक प्रभारी भी नियुक्त किया गया है। इस मौके में जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल, मण्डल अध्यक्ष राजा भान सिंह, मण्डल प्रभारी अभिषेक त्रिवेदी, संचालक चन्द्र, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजेश सिंह चौहान, योगेन्द्र सिंह, दीपक वर्मा व तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *