व्यापार मंडल ने मनाया होली व ईद मिलन समारोह
– कार्यक्रम के पश्चात रात्रि भोज का उठाया आनंद
फोटो परिचय- समारोह के बीच प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित करते प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे।
अजय सिंह अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल (पंजी०) का होली व ईद मिलन समारोह आईटीआई रोड स्थित एक गार्डेन में मनाया गया। जिसमे जिले व नगर के सभ्रांत व्यापारियों के साथ-साथ बार एसोसिएशन, पत्रकार एसोसिएशन एवं राजनीतिक लोगों का जमावाडा रहा। सभी ने रंगारंग कार्यक्रम देखते हुए गुजिया, सेवई एवं ठंडाई के साथ रात्रि भोज का आंनद लिया।
इस मौके पर व्यापारी अशोक ओमर, रामचंद्र, अजीत रस्तोगी, सौरा के सिंघमा जनरल मैनेजर जेके झा भी उपस्थित रहे। राजनीतिक लोगो के बीच पूर्व विधायक आदित्य पांडेय, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, पूर्व मंत्री अयोध्या पाल, पूर्व विधायक करण सिंह पटेल, चेयरमेन राजकुमार मौर्य के अलावा पूर्व डिस्ट्रिक बार के अध्यक्ष हंसराज सिंह, एडवोकेट रिज़वान डियर , समाजसेवी व अधिवक्ता असलम शेर खान, सुशील मिश्रा, हितेंद्र बहादुर सिंह, राकेश वर्मा, पूर्व बार महामंत्री मणि प्रकाश दुबे, इंद्र कुमार, जितेंद्र श्रीवास्तव एवं आयकर विभाग के बार अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के साथ बिंदकी नगर अध्यक्ष सुशील लोहिया, धाता नगर अध्यक्ष भानु प्रताप केसरवानी, खखरेरू अध्यक्ष अनिल केसरवानी, व्यापार मंडल असोथर के नगर अध्यक्ष एवं गाजीपुर के नगर अध्यक्ष के साथ ही प्रदेश कोषाध्यक्ष आशुतोष रास्तोगी, जिला महामंत्री धीरेंद्र सिंह, जिला युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह मौजूद रहे। अंत में प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे ने सभी लोगो का आभार व्यक्त किया।